September 13, 2024 8:29 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बोकारो के ललपनिया से झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बोकारो के ललपनिया से झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी की। इस योजना के तहत अब तक 48 लाख से ज्यादा महिलाओं का निबंधन हुआ है। इस दौरान श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है।

September 13, 2024 8:25 PM

बोकारो स्थित जैप 4 परिसर में आयोजित दो दिवसीय झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन

बोकारो स्थित जैप 4 परिसर में आयोजित दो दिवसीय झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। शूटिंग प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब झारखंड सशस्त्र पुलिस .जैप 4 बोकारो को मिला, जबकि द्वितीय जैप 1 रांची और तृतीय स्थान जैप 5 देवघर को मिला। विजेताओं को पुलिस महानिरीक्षक ...

September 13, 2024 8:25 PM

राजधानी रांची समेत राज्यभर में प्रकृति पर्व करमा कल धूमधाम से मनाया जायेगा

राजधानी रांची समेत राज्यभर में प्रकृति पर्व करमा कल धूमधाम से मनाया जायेगा। इससे पहले आज रांची, चतरा समेत कई जिलों और शैक्षणिक संस्थानों में करम पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि करमा पूजा के दौरान करम डाली की पूजा कर भाई के दीर्घायु होने और अच्छी फसल तथा परिवार की खुशहाली की कामना क...

September 13, 2024 8:24 PM

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि इस दौरान रांची के अलावा खूंटी, सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्य के कई हिस्सों मे...

September 13, 2024 8:23 PM

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में बिरसा हरियाली रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आज रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में बिरसा हरियाली रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो के माध्यम से किसानों को लाभ मिलेगा।

September 13, 2024 8:22 PM

राष्ट्रीय़ पोषण माह के तहत पलामू के सिक्का मोड़ पर हिंडालको की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय़ पोषण माह के तहत पलामू के सिक्का मोड़ पर हिंडालको की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को अपने खान पान और बच्चों को दूध पिलाने के दौरान सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई। बता दें कि सितंबर महीने में केंद्र सरकार के महिला तथा बाल विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पोष...

September 13, 2024 8:20 PM

जामताड़ा जिले की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

जामताड़ा जिले की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से आठ लाख इक्कीस हजार रुपए नगद, आठ मोबाईल फोन, आठ सिमकार्ड, सात एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

September 13, 2024 8:20 PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ में पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जनाक्रोश रैली में राज्य सरकार पर निशाना साधा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पाकुड़ में पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जनाक्रोश रैली में राज्य सरकार पर निशाना साधा। श्रीमरांडी ने आदिवासियों की घटती आबादी को चिंताजनक बताते हुए राज्य सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में बिचौलिये हावी हो गये हैं।

September 13, 2024 8:15 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार और पुनर्विकास कार्य के तहत जी प्लस-सेवन भवन का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना में विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार और पुनर्विकास कार्य के तहत जी प्लस-सेवन भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा भवन निर्माण मंत्री जयंत राज समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

September 13, 2024 8:11 PM

बिहार में पिछले चौबीस घंटों के दौरान डेंगू के इक्यासी नये मामलों की पुष्टि हुई ह

बिहार में डेंगू के नए मामले लगातार मिल रहे हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान इक्यासी नये मामलों की पुष्टि हुई है। पटना में सबसे अधिक चौंतीस नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस वर्ष अब तक डेंगू के एक हजार चार सौ सात मामले सामने आ चुके हैं।