May 3, 2024 9:14 PM

उत्‍तरप्रदेश में विभिन्‍न दलों के स्‍टार प्रचारकों ने जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है

उत्‍तरप्रदेश में विभिन्‍न दलों के स्‍टार प्रचारकों ने जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है। आज आगरा जिले के फतेहाबाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड-शो किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने सम्‍भल में एक चुनावी रैली को सम्‍बोधित किया। इस अवसर...

May 3, 2024 9:13 PM

लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दिन संभावित लू की स्थिति से निबटने के लिए तैयारियों के बारे में आज उच्च स्तरीय बैठक

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. कृष्णमूर्ति ने इस महीने 25 तारीख को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दिन संभावित लू की स्थिति से निबटने के लिए तैयारियों के बारे में आज एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में श्री कृष्णमूर्ति ने स्थानीय निकायों और स्वास्थ्य विभाग को मतदान के दिन दिल्ली में प्र...

May 3, 2024 9:12 PM

भारत-इंडोनेशिया 7वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत-इंडोनेशिया 7वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और इंडोनेशिया में रक्षा मंत्रालय के महासचिव एयर मार्शल डॉनी एर्मावान तौफांटो ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के बढ़ते दायरे पर संतोष व...

May 3, 2024 9:10 PM

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी कल बिहार के दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी कल बिहार के दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई है। दरभंगा सीट से भाजपा के गोपालजी ठाकुर मैदान में हैं। राष्‍ट्रीय जनता दल ने पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और मौजूदा विधायक लल...

May 3, 2024 7:18 PM

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से ईरान और इस्रायल की यात्रा करते समय सतर्क रहने को कहा

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से ईरान और इस्रायल की यात्रा करते समय सतर्क रहने तथा भारतीय दूतावास के साथ संपर्क में रहने को कहा है। ईरान और इस्रायल की यात्रा परामर्श के बारे में एक सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों ने कई दिनों से अपने हवाई क्षेत्र अब खोल दिए...

May 3, 2024 7:14 PM

अगर तीसरी बार भाजपा केंद्र में आती है तो वह देश में समान नागरिक संहिता लागू करेगी- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने फिर कहा है कि अगर तीसरी बार भाजपा केंद्र में आती है तो वह देश में समान नागरिक संहिता लागू करेगी। महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरि में एक चुनावी जनसभा में श्री शाह ने कहा कि श्री नरेन्‍द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने पर देश में सुरक्षा सुनिश...

May 3, 2024 6:08 PM

राजधानी दिल्ली की जीवन रेखा, दिल्ली मेट्रो आज अपना 30वां स्थापना दिवस मना रही है

राजधानी दिल्ली की जीवन रेखा, दिल्ली मेट्रो आज अपना 30वां स्थापना दिवस मना रही है। 3 मई, 1995 को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड - डीएमआरसी के रूप में इसकी स्थापना हुई थी। दिल्ली मेट्रो की विस्तृत रेलवे संजाल ने 25 दिसंबर, 2002 को रेड लाइन में शाहदरा और तीस हजारी कॉरिडोर के बीच अपना परिचालन शुरू ...

May 3, 2024 6:08 PM

एचएनबी केन्द्रीय विश्वविद्यालय ‘सेल्फ एंड सोशल डेवलपमेंट क्रेडिट कोर्स’ शुरू करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बना

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सेल्फ एंड सोशल डेवलपमेंट क्रेडिट कोर्स शुरू करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। डॉ. बी. गोपाला रेड्डी परिसर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इस कोर्स का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत स्नातक करने वाले छात्रों के...

May 3, 2024 6:05 PM

केंद्र ने पश्चिम बंगाल के लिए कुछ नहीं किया- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि केन्‍द्र की भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल के लोगों को केन्‍द्र की आवास योजना और मनरेगा योजना के लिए धन उपलब्‍ध नहीं करा रही है। उन्होंने आज बीरभूम जिले के नानूर में पार्टी के बोलपुर से उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित रैली में यह बा...

May 3, 2024 6:04 PM

रिजर्व बैंक ने तीन सहकारी बैंकों पर नियमों के पालन न करने के कारण आर्थिक दंड लगाया है

रिजर्व बैंक ने तीन सहकारी बैंकों पर नियमों के पालन न करने के कारण आर्थिक दंड लगाया है। रिजर्व बैंक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सोलापुर स्थि‍त लोक मंगल कोऑपरेटिव बैंक पर उपभोक्ताओं के केवाईसी नियमों का पालन न करने के कारण पांच लाख रुपए का दंड लगाया गया है। मुम्‍बई स्थि‍त सतारा सहकारी बैंक ल...