May 3, 2024 9:24 PM

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहती है

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहती है। वे आज हरियाणा के रोहतक में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा धर्म या जाति की राजनीति में विश्‍वास नहीं रखती। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्‍वतंत्...

May 3, 2024 9:23 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को कभी सम्मान नहीं दिया- प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्‍य में चुनाव अभियान की शुरुआत की। श्री मोदी ने खूंटी और सिंहभूम निर्वाचन क्षेत्रों से एनडीए उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार किया। रैली के दौरान श्री मोदी ने झारख...

May 3, 2024 9:22 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज फतेहाबाद में रोड शो किया

उत्‍तर प्रदेश में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज फतेहाबाद में रोड शो किया। श्रीमती वाड्रा ने देश में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार में 30 लाख पद रिक्‍त हैं। कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी सीट से रामनाथ सि...

May 3, 2024 9:21 PM

आसियान-भारत वरिष्ठ अधिकारियों की 26वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित

आसियान-भारत वरिष्ठ अधिकारियों की 26वीं बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। पूर्वी मामलों के सचिव जयदीप मजूमदार ने सिंगापुर के विदेश मंत्रालय में स्थायी सचिव अल्बर्ट चुआ के साथ बैठक की सह-अध्यक्षता की। आसियान-भारत संवाद संबंधों के लिए सिंगापुर भारत का समन्वयक देश है। आसियान के सभी सदस्य देशों और आसिय...

May 3, 2024 9:20 PM

आज विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस है

आज विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस है। इसकी घोषणा संयुक्‍त राष्‍ट्र ने यूनेस्‍को आम सभा की अनुसंशा पर 1993 में की थी। यह दिवस विंडहोक घोषणा की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस घोषणा पत्र में स्‍वतंत्र प्रेस के सिद्धांतों को सम्मिलित किया गया था। इस वर्ष मौजूदा वैश्विक पर्यावरण संकट के द...

May 3, 2024 9:19 PM

दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों के लिए दो मई तक 115 नामांकन दाखिल

दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों के लिए दो मई तक 115 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई तक चलेगी। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकते है। दिल्‍ली में सात सीटों के लिए 25 मई को मतदान होगा।

May 3, 2024 9:18 PM

रिजर्व बैंक के अनुसार 30 अप्रैल, 2024 तक कुल सात हजार 961 करोड रुपए मूल्‍य के दो हजार के नोट परिचालन में थे

रिजर्व बैंक के अनुसार 30 अप्रैल, 2024 तक कुल सात हजार 961 करोड रुपए मूल्‍य के दो हजार के नोट परिचालन में थे। बैंक ने बताया कि मई 2023 तक तीन लाख 56 हजार करोड रूपए मूल्‍य के दो हजार रूपए के नोट प्रचलन में थे, जिसमें से 97 दशमलव आठ प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं। रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को दो हजार रुप...

May 3, 2024 9:16 PM

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लोकसभा चुनाव के बाद आयकर विभाग द्वारा विभिन्‍न बदलाव किए जाने की योजना से जुडी एक खबर को खारिज किया है

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लोकसभा चुनाव के बाद आयकर विभाग द्वारा विभिन्‍न बदलाव किए जाने की योजना से जुडी एक खबर को खारिज किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्रीमती सीतारामन ने कहा कि यह खबर पूरी तरह अटकलों पर आधारित है और इस बारे में वित्‍त मंत्रालय से पुष्टि भी नहीं की गई। मीडिया रिपोर्ट मे...

May 3, 2024 9:16 PM

कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है

राजधानी में आज दिनभर धूप खिली रही। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम 38 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री घटकर 18 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये र...

May 3, 2024 9:15 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से आठ मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से आठ मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट में ठहरेंगी।