May 7, 2024 12:11 PM

भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए आज पहुंचेंगे नागालैंड

भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी आज अपनी दो दिन की यात्रा पर नागालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचेंगे। यह उनकी नागालैंड की तीसरी यात्रा है। जापानी राजदूत के सम्मान में आज शाम कोहिमा में मुख्‍यमंत्री आवास पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।      

May 7, 2024 12:09 PM

कर्नाटक में 14 लोकसभा क्षेत्रों में तेजी से हो रहा मतदान, भाजपा नेता बी. एस. येदियुरप्पा और राज्य मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने डाला वोट

कर्नाटक में लोकसभा के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में तेज मतदान की खबर है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने शिवमोग्गा में और राज्य मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने बेलागावी में वोट डाला। निर्वाचन अधिकारियों ने भीषण गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रब...

May 7, 2024 12:07 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हो रहा है मध्‍य से तेज मतदान, जानें 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्‍य से तेज मतदान हो रहा है। सवेरे 11 बजे तक - पश्चिम बंगाल में लगभग 33 प्रतिशत गोवा में लगभग 31 प्रतिशत मध्‍य प्रदेश में 30 प्रतिशत से अधिक छत्तीसगढ़ में लगभग 30 प्रतिशत   असम में 27 प्रतिशत से अधिक उत्‍तर प्रदेश में 26 प्रतिशत से अधिक दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दी...

May 7, 2024 11:35 AM

सीआईएससीई ने डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराए 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र और मार्कशीट

काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस (सीआईएससीई) ने डिजीलॉकर के माध्यम से उचित समय में प्रमाणपत्र और मार्कशीट उपलब्ध करा दी है। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि सीआईएससीई ने 2024 के लिए आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा 12वीं) परीक्षा परिणाम डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म ...

May 7, 2024 11:20 AM

जम्मू-कश्‍मीर: वायु सेना के वाहनों पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश के लिए पुंछ में सुरक्षाबलों का अभियान जारी

जम्मू-कश्‍मीर के सीमावर्ती पुंछ जिले के शाइस्‍तार जंगल के क्षेत्र के भीतर और आस-पास घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। इस तलाशी अभियान की शुरूआत चार मई को आतंकवादियों द्वारा भारतीय वायु सेना के वाहनों के काफिले पर घात लगाकर हमला करने के तुरंत बाद की गई थी। घने जंगलों के भीतर और आस-पास गहन निगरानी की ...

May 7, 2024 10:44 AM

तेलंगाना में चुनाव प्रचार में आई तेजी, विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता कर रहे हैं रैलियां और रोड शो

तेलंगाना में चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। चुनाव में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी आज रात हैदराबाद पहुंचेंगे और कल राज्य में रैलियों को संबोधित करेंगे। कां...

May 7, 2024 10:41 AM

तेलंगाना: 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए हैदराबाद में की जाएगी करीब 14 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

तेलंगाना में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हैदराबाद में करीब 14 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त के. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) 22 कंपनियां उपलब्ध कराएगा। निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सीएपीएफ कर्मियों को म...

May 7, 2024 10:39 AM

मध्य प्रदेश: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज खरगोन और धार में जनसभाओं को संबोधित करेंगे  

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज मध्‍य प्रदेश के खरगोन और धार जिलों की यात्रा पर रहेंगे। श्री मोदी खरगोन के मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका धार जिले के पीजी कॉलेज मैदान में एक अन्‍य जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।     

May 7, 2024 10:37 AM

महाराष्ट्र: पुलिस ने नक्सलियों के एक बड़े आईईडी हमले को विफल किया, विस्फोटक और अन्य सामग्री जब्त किए

महाराष्ट्र में पुलिस ने नक्सलियों के एक बड़े आईईडी हमले को टाल दिया है। पुलिस ने विस्फोटक से भरे कम से कम 6 प्रेशर कुकर, डेटोनेटर और विस्फोटकों तथा छर्रों से भरे तीन क्लेमोर पाइप जब्त किये हैं। अधिकारियों के अनुसार खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीए...

May 7, 2024 10:35 AM

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डाला वोट, लोगों से भी की मतदान करने की अपील

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में निशान विद्यालय मतदान केन्‍द्र पर वोट डाला। प्रधानमंत्री ने लोगों से लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी की।