May 7, 2024 1:33 PM

मौसम: देश के दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी, 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया तापमान

आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक सहित देश के दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी है। मौसम विभाग ने बताया है कि क्षेत्र में सबसे अधिक 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। सौराष्ट्र और राजस्‍थान में भी भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आका...

May 7, 2024 1:31 PM

दक्षिण चीन सागर में तैनाती के लिए सिंगापुर पहुंचे भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की तैनाती के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा कई कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और सहयोग को मजबूत करेगी। भारतीय नौसेना और सिंगापुर की नौसेना के...

May 7, 2024 1:47 PM

भाजपा में शामिल हुए अभिनेता शेखर सुमन और पूर्व कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा

अभिनेता शेखर सुमन आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। नई दिल्‍ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी नेता अनिल बलूनी की उपस्थिति में उन्‍हें पार्टी में शामिल किया गया। कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा भी भाजपा में शामिल हो गई हैं।

May 7, 2024 12:43 PM

गाजा में संघर्ष विराम का नया प्रस्‍ताव इस्राइल की बुनियादी जरूरतों से काफी दूर, लेकिन वार्ता जारी रहेगी: इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में संघर्ष विराम का नया प्रस्‍ताव इस्राइल की बुनियादी जरूरतों से काफी दूर है, लेकिन वार्ता जारी रहेगी। उनकी टिप्पणी कतर और मिस्र के मध्यस्थों द्वारा पेश किए गए शांति समझौते को हमास द्वारा स्वीकार करने के बाद आई है। हमास ने एक वक्‍तव्‍य जारी ...

May 7, 2024 12:44 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदान परिणामों के साथ कथित छेड़छाड़ पर चिंता व्यक्त की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदान परिणामों के साथ कथित छेड़छाड़ पर चिंता व्यक्त की है। आई.एन.डी.आई. गठबंधन के नेताओं को लिखे एक पत्र में श्री खड़गे ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा पहले और दूसरे चरण के लिए अंतिम मतदान प्रतिशत जारी करने में अत्यधिक देरी आंकड़ों की गुणवत्ता पर संदेह पैदा करती...

May 7, 2024 12:38 PM

भारत आज इतिहास के महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत आज इतिहास के महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। मध्‍यप्रदेश के खरगौन में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन के सदस्‍य अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि इन नेताओं को देश और उसके लोगों ...

May 7, 2024 12:18 PM

दिल्‍ली पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्‍क फोर्स ने 5 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 5 करोड़ से अधिक मूल्य के ड्रग्स बरामद

दिल्‍ली पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और झारखंड में अभियान चलाकर पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ के उपायुक्त अमित गोयल ने कहा कि ये आरोपी दिल्‍ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ड्रग तस्करी में शामिल थे। इन आरोपियों के पास से दो किलो हेरोइन ...

May 7, 2024 12:16 PM

जम्मू-कश्मीर: वायु सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, चौकियों पर पहली बार महिला पुलिसकर्मी तैनात

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में वायु सेना के काफिले पर हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा चौकियों को मजबूत किया है। क्षेत्र में पहली बार इन चौकियों पर महिला यात्रियों की तलाश...

May 7, 2024 12:15 PM

बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वास्तिक ने उत्तरी सिक्किम में आयोजित किया नि:शुल्‍क चिकित्‍सा शिविर

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक विभाग 'प्रोजेक्ट स्वास्तिक' ने अपने 65वें स्‍थापना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में उत्तरी सिक्किम में एक नि:शुल्‍क चिकित्‍सा शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन लाचेन में लेफ्टिनेंट लोपेन थिसुंग शेरिंग लाचेनपा सरकारी माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस शिविर में ...

May 7, 2024 12:12 PM

गुजरात की 5 और कर्नाटक तथा पश्चिम बंगाल की एक-एक विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव जारी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के साथ आज कुछ राज्यों की विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी हो रहा है। गुजरात में पांच और कर्नाटक तथा पश्चिम बंगाल में एक-एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। ये सीटें है - गुजरात में बीजापुर, खम्भट, मानवादार, पोरबंदर तथा वाघोडिया, कर्नाटक में शोरापुर और पश...