May 12, 2024 1:28 PM

दुनिया भर में आज मनाया जा रहा है मातृ दिवस, सभी आयु वर्ग के लोग उपहार देकर माताओं के प्रति व्यक्त करते हैं प्यार और सम्मान  

आज दुनिया भर में मातृ दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस प्रत्येक वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। नागालैंड में आज मातृ दिवस माताओं को धन्यवाद देने और कृतज्ञता व्‍यक्‍त करने के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन सभी आयु वर्ग के लोग फूल, कार्ड, चॉकलेट या उपहार देकर माताओं के प्रति अपना प्यार और सम...

May 12, 2024 8:29 AM

तेलंगाना: सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों और सिकंदराबाद कंटोनमेंट विधानसभा सीट पर निष्पक्ष चुनाव के लिए किए गए हैं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम 

तेलंगाना में लोकसभा के सभी 17 निर्वाचन क्षेत्रों और राज्‍य की सिकंदराबाद कंटोनमेंट विधानसभा सीट पर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा अभ्यास में प्रवर्तन एजेंसियों की रणनीतिक तैनाती ...

May 12, 2024 1:27 PM

मौसम विभाग का अनुमान, अगले कुछ दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ-साथ बारिश की संभावना 

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, करईकल और कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा है इसी अवधि में मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह तथा दक्षिणी और उत्...

May 12, 2024 7:30 AM

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गये बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन के लिए प्रशासनिक स्तर पर किये गये हैं विशेष इंतजाम 

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह छह बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बद्रीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष इंतजाम किये गये हैं। बद्रीनाथ धाम के कप...

May 12, 2024 8:35 AM

बिहार: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज पहुंचेंगे बिहार, दो दिन का है यह चुनावी दौरा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से बिहार के दो दिन के दौरे पर जा रहे हैं। वे आज शाम 6:45 बजेे पटना में रोड-शो करेंगे। यह रोड-शो भट्टाचार्य रोड चौराहे से शुरू होगा और गांधी मैदान के पास उद्योग भवन तक चलेगा। श्री मोदी का पटना में यह पहला रोड-शो है। यह आयोजन पटना साह...

May 12, 2024 7:14 AM

उत्तर प्रदेश: अमेठी में 20 मई को होगा मतदान, कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है यह सीट

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी की महत्‍वपूर्ण सीट भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी को मैदान में उतारा है, जिन्‍होंने 2019 में राहुल गांधी को हराया था। राहुल गांधी अ...

May 12, 2024 8:43 AM

उत्‍तर प्रदेश: वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायबरेली में करेंगे जनसभा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बाराबंकी में संयुक्त रैली

उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कल के मतदान के लिए मतदान कर्मी निर्धारित क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं। दूसरी तरफ विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और स्‍टार प्रचारक आज चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायबरेली में जनसभा क...

May 11, 2024 10:05 PM

राजधानी रांची के धुर्वा डैम में आज नहाने के क्रम में डूब जाने से दो बच्चों की मौत

राजधानी रांची के धुर्वा डैम में आज नहाने के क्रम में डूब जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से शवों का निकालने का प्रयास कर रही है। उधर, गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र में जर्जर बिजली तार के टूटकर गिरने से एक मासूम की जान चली गई। इस हादसे के विरोध में स्थानीय लोगों ने बिजली ऑ...

May 11, 2024 10:05 PM

13 मई को होने वाले चुनाव को लेकर आज शाम पांच बजे से संबंधित इलाकों में ड्राई-डे

चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने 13 मई को होने वाले चुनाव को लेकर आज शाम पांच बजे से संबंधित इलाकों में ड्राई-डे घोषित कर दिया है। इस दौरान शराब की सभी दुकानें बंद रहेगी, जबकि होटलों औऱ अन्य स्थलों पर भी शराब वितरित नहीं किए जाएंगे. इधर, रांची जिला के विभिन्न इलाकों में तेरह मई तथा पच्चीस मई...

May 11, 2024 10:04 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा को पार्टी से किया निलंबित

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कोडरमा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।