May 12, 2024 2:39 PM

अंतिम चरण में मतदान के लिए लोगों को किया जा रहा है प्रेरित

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए लोगों को मतदान करने को प्रेरित करने के मकसद से अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आगर मालवा जिले के नगरीय क्षैत्र बड़ौद में शनिवार को बूथ अवेयरनेस ग्रुप द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान की अपील की गई। वही दूसरी और जिला मुख्यालय स्थित शासकीय ने...

May 12, 2024 1:53 PM

आंध्र प्रदेश: विधानसभा के सभी 175 निर्वाचन क्षेत्रों में कल एक ही चरण में होगा मतदान 

आंध्र प्रदेश में विधानसभा के सभी 175 निर्वाचन क्षेत्रों में कल एक ही चरण में मतदान होगा। इन क्षेत्रों के लिए 2 हजार 386 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा चुनावों के लिए करीब 4 करोड़ 14 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि राज्य में वर्षा होने के कारण गर्मी...

May 12, 2024 1:46 PM

जम्मू-कश्‍मीर हथियार: सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने को किया नष्ट, बड़ी मात्रा में हथियारों का ज़खीरा बरामद

जम्मू-कश्‍मीर के रियासी जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का नष्ट कर दिया है और बड़ी मात्रा में हथियारों का ज़खीरा बरामद किया है। कोट बुधन वन क्षेत्र में राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और पुलिस की साझा कार्रवाई में तलाशी अभियान के दौरान इस आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया गया। ताजा समाचार मिलने तक यह अभिय...

May 12, 2024 1:24 PM

ओडिशा: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में ओडिशा में कालाहांडी, कोरापुट, नबरंगपुर और बहरामपुर सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में ओडिशा में कल कालाहांडी, कोरापुट, नबरंगपुर और बहरामपुर सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन क्षेत्रों के अंतर्गत विधानसभा की 28 सीटों पर भी कल मतदान होगा। लोकसभा की इन चार सीटों के लिए 37 और विधानसभा की 28 सीटों के लिए 243 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक...

May 12, 2024 1:12 PM

ओडिशा: उत्‍तर पश्चिम क्षेत्र में आए तूफान के कारण राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश, मौसम विभाग ने बुधवार तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की

ओडिशा के उत्‍तर पश्चिम क्षेत्र में आए तूफान के कारण राज्य के कई हिस्सों में कल से बारिश हो रही है। कल देर रात राजधानी भुवनेश्वर और कटक सहित आस-पास के इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि भुवनेश्‍वर में 76.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो कि इस वर्ष सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने ब...

May 12, 2024 1:47 PM

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा- पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये 

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने पिछले दस वर्षों में गरीबों को सशक्त बनाने और उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। एक अंग्रेजी दैनिक को दिये साक्षात्कार में श्री मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया है कि प्रत्येक नागरिक को ...

May 12, 2024 12:31 PM

बिहार: सारण लोकसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला, भाजपा से वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी और राजद से उम्‍मीदवार रोहिणी आचार्य आमने-सामने

इस वर्ष के लोकसभा चुनावों में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अथवा जेपी की भूमि के रुप में प्रसिद्ध सारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में रोचक राजनीतिक मुकाबला हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही सारण सीट पर 20 मई को मतदान होगा।...

May 12, 2024 11:21 AM

आईपीएल: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के सामने आज राजस्थान रॉयल्स की चुनौती 

आईपीएल क्रिकेट में आज चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का मुकाबला राजस्थान रॉयल से होगा। यह मैच दिन में 3.30 बजे से चेन्नई में खेला जाएगा। एक अन्य मुकाबले में आज बेंगलुरु में शाम 7.30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इससे पहले कल कोलकाता में हुए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने...

May 12, 2024 11:17 AM

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी, नौ राज्यों और एक केन्‍द्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर कल डाले जाएंगे वोट 

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। नौ राज्यों और एक केन्‍द्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर कल वोट डाले जाएंगे। इस चरण में आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्‍ट्र की 11, मध्‍य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की ...

May 12, 2024 8:44 AM

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक से निर्मित नये लिक्विड रॉकेट इंजन का किया सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक से निर्मित नये लिक्विड रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण शुक्रवार को तमिलनाडु के महेन्द्रगिरी के इसरो के प्रोपल्सन परिसर में किया गया। नवनिर्मित पी.एस.-4 इंजन में खंडों की संख्या कम की गई है। इस प्रणाली से इंजन में कच्‍च...