September 18, 2024 7:32 PM

छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप नई दिल्ली में आयोजित 8वें भारत जल सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित आठवें भारत जल सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, संवर्धन और पुनर्भरण, पर्यावरण, कृषि और विकास से जुड़े ...

September 18, 2024 7:31 PM

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल-सीएएफ के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल-सीएएफ के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि, दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना सामरी थाना क्षेत्र के सीएएफ के भूताही कैम्प में हुई। घायल जवानों को सामरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ...

September 18, 2024 7:30 PM

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में कटघोरा वनमंडल के बड़काबहरा गांव के पास जंगल में 48 हाथियों का दल विचरण कर रहा है

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा वनमंडल के बड़काबहरा गांव के पास जंगल में अड़तालीस हाथियों का दल विचरण कर रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।     

September 18, 2024 7:26 PM

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन 20 सितंबर से नियमित रूप से किया जाएगा

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन 20 सितंबर से नियमित रूप से किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन दोनों ओर से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी आठ घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग तीन घंटे समय की बचत होगी। इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, का...

September 18, 2024 7:24 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल मंगलवार को रायपुर स्थित उनके निवास में केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने मुलाकात की। श्री साय ने केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा के दौरान सेल और एनएमडीसी का प्रोडक्शन बढ़ाने, दोनों उपक्रमों तथा राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से कार्य...

September 18, 2024 7:23 PM

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में आगामी उपचुनाव के मद्देनजर 9 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में आगामी उपचुनाव के मद्देनजर 9 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गैंदू ने आदेश जारी कर दिया है। इस समिति में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, रवींद्र चौबे, मोहन मर...

September 18, 2024 7:22 PM

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किये जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतीकरण देखा

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में दुर्ग के स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत गठित ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किये जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने सभी स्टार्टअप्स की सराहना करते हुए इसे आम व्यक्ति के लिए सरल और सुलभ बनाने पर बल दिया...

September 18, 2024 7:20 PM

सीबीएसई की वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले नवमीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का पंजीकरण आज से शुरू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई की वर्ष दो हजार पच्चीस की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले नवमीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। सीबीएसई की अधिसूचना के अनुसार पंजीकरण की अंतिम तिथि सोलह अक्टूबर है। सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय सीबीएसई डॉट जीओवी डॉट इन पर अप...

September 18, 2024 7:19 PM

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज ‘एनपीएस वात्सल्य योजना’ का शुभारंभ किया

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज ‘एनपीएस वात्सल्य योजना’ का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के तारबाहर स्थित आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा नाबार्ड के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूली बच्चे अपने पालकों के साथ शामिल...

September 18, 2024 7:12 PM

केन्द्र सरकार ने देशभर में एक साथ चुनाव कराने के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया

केन्द्र सरकार ने देशभर में एक साथ चुनाव कराने के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। नई दिल्ली में आज संवाददाताओं से बातचीत में सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति ने राजनीति...