September 18, 2024 8:10 PM

केरल के मलप्पुरम ज़िले में 38 वर्षीय व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि

केरल में मलप्पुरम जिले के मंजेरी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में 38 वर्षीय व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हाल ही में दुबई से आए व्यक्ति के नमूने में वायरल संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है।       राज्य सरकार ने सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों म...

September 18, 2024 8:09 PM

पहाड़ों पर हो रही बारिश और बांधों से लगातार नदियों में पानी छोड़े जाने की वजह से प्रदेश के कई ज़िले प्रभावित

पहाड़ों पर हो रही बारिश और बांधों से लगातार नदियों में पानी छोड़े जाने की वजह से प्रदेश के 24 जनपदों में रहने वाले साढ़े पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। गंगा नदी बदायूं, फर्रूखाबाद, गाजीपुर और बलिया, घाघरा नदी बाराबंकी, अयोध्या और तुर्तीपार में खतरे के निशान को पार कर गई है। वहीं गंगा नदी कन्नौज, का...

September 18, 2024 8:07 PM

एक देश-एक चुनावः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हितधारकों से परामर्श करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में एक साथ चुनाव कराने पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकार करना भारतीय लोकतंत्र को और भी जीवंत और सहभागी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।   एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने इस प्रयास का नेतृत्व करने और विभिन्न हित...

September 18, 2024 8:00 PM

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने एमसीडी मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के दीक्षांत समारोह में छात्रों को सम्‍मानित किया

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने आज दिल्‍ली नगर निगम- एमसीडी मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के दीक्षांत समारोह में छात्रों को सम्‍मानित किया। इस दौरान उपराज्‍यपाल सक्‍सेना ने उभरते चिकित्सकों, शल्य चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को प्रमाण पत्र दिए और संबोधित भी किया।   उन्‍होंने कहा क...

September 18, 2024 7:57 PM

बहराइच में भेड़ियों के झुंड का आखिरी भेड़िया वन विभाग के ड्रोन कैमरे में कैद हुआ

बहराइच में भेड़ियों के झुंड का आखिरी भेड़िया कल रात वन विभाग के ड्रोन कैमरे में कैद हुआ। ड्रोन में आई भेड़िये की तस्वीरों के आधार पर वन विभाग की टीमों के साथ ग्रामीणों ने योजना बनाकर उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह जाल बिछाया है। बहराइच में अब तक पांच आदमखोर भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ...

September 18, 2024 7:55 PM

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में बाढ़ की स्थिति

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में बाढ़ की स्थिति है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज हावड़ा, हुगली और पश्चिम मेदिनीपुर का दौरा किया। पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश के कारण कुछ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मैथन और पंचेत बांधों तथा दुर्गापुर बैराज से पानी छोड़ा गया है।       हावड़ा जिले के उ...

September 18, 2024 7:48 PM

यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार 244 पदों पर भर्ती के लिये पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड 19 सितंबर तक आपत्तियां लेने के बाद विशेषज्ञों से उनका निस्तारण करायेगा

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार 244 पदों पर भर्ती के लिये लिखित परीक्षा के बाद पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड 19 सितंबर तक आपत्तियां लेने के बाद विशेषज्ञों से उनका निस्तारण करायेगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इस माह के अंत तक बोर्ड कट ऑफ सूची जारी कर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों ...

September 18, 2024 7:40 PM

झारखंड विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी; केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में दो जिलों के प्रभारी के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें सभी को परिवर्तन यात्रा की तैयारी में जुट जाने को कहा। पच्चीस से अट्ठाईस सितंबर के बीच परिवर्तन यात्रा में झार...

September 18, 2024 7:35 PM

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लोहारीडीह गांव में 1 व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी 140 ग्रामीणों को हिरासत में लिया था

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लोहारीडीह गांव में 1 व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी 140 ग्रामीणों को हिरासत में लिया था। इनमें से जेल में बंद एक व्यक्ति की आज सुबह तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामी...

September 18, 2024 7:33 PM

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता की जांच करने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आएंगे

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता की जांच करने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आएंगे। वे कांकेर, कोंडागांव, कोरिया और सूरजपुर जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अध...