अमरनाथ गुफा के लिए 2 हजार 566 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। यह जत्था आज तड़के 84 वाहनों से रवाना हुआ। इस जत्थे में 1 हजार 877 पुरुष, 577 महिलाएं, 12 बच्चे, 95 साधु और पांच साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 885 तीर्थयात्री बालतल आधार शिविर के लिए और 1 हजार 681 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर से तड़के 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुए, जहां से वे अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे।
Site Admin | July 26, 2024 9:31 AM | Amarnath Yatra | Jammu & Kashmir
अमरनाथ धाम: तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ