पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू के प्रसादम में मिलावट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मंदिर के प्रसाद में मिलावट लोगों की आस्था के प्रति खिलवाड़ है। सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में जिन भी स्थानों में भगवान का भोग बनता है, उसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न पौराणिक मंदिरों के प्रसाद का अपना एक धार्मिक महत्व है। इसलिए उसकी पवित्रता और शुद्धता बनाएं रखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भगवान के प्रसाद और भोग को बनाने में पवित्रता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
Site Admin | September 22, 2024 3:33 PM
भगवान के प्रसाद और भोग को बनाने में पवित्रता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज