September 20, 2024 7:21 PM | UTTARAKHAND NEWS

printer

ऊधमसिंह नगर जिले में पांचवे उत्तराखण्ड राज्य खेल की हुई शुरूआत

ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में पांचवे उत्तराखण्ड राज्य खेल शुरू हो गए हैं। नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने आज मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रूद्रपुर में राज्य खेलों का शुभारम्भ किया। यह आयोजन 27 सितम्बर तक चलेगा।

राज्य खेलों के आयोजन के लिए जिला प्रशासन और राज्य ओलम्पिक संघ को बधाई देते हुए श्री भट्ट ने कहा कि खेलो इण्डिया योजना के तहत खिलाड़ियों के बेहतर सुविधांए उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला स्तर और राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन कर उदीयमान खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है।

गौरतलब है कि इस खेल महाकुंभ में लगभग 6 हजार खिलाड़ी, करीब 33 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला