पौड़ी गढ़वाल में स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कंडोलिया मैदान में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि स्वच्छता का कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। आज का यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है, जो स्वभाव में स्वच्छता और स्वच्छता ही संस्कार की अवधारणा को स्थापित करता है।
Site Admin | September 20, 2024 7:22 PM | Swachhata Hi Seva campaign | UTTARAKHAND NEWS
पौड़ी में स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का दिया गया संदेश