विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट:  महिला सिंगल्स फाइनल में आज जैस्मीन पाओलिनी का सामना बारबोरा क्रेजीकोवा से 

     

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स फाइनल में आज जैस्‍मीन पाओलिनी का सामना बारबोरा क्रेजीकोवा से होगा। सेमीफाइनल में चेक गणराज्‍य की क्रेजीकोवा ने कजाकिस्तान की एलिना रायबाकिना को हराया था। वहीं, इटली की पाओलिनी ने क्रोएशिया की डोना वैकिच को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।

    

इस बीच, सर्बिया के नोवाक जोकोविच और मौजूदा चैम्पियन कार्लोस अल्‍काराज पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में कल जोकोविच ने इटली के लोरेंजो मुसेटी को लगातार सेट में छह-चार, सात-छह, छह-चार से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अल्‍काराज ने रूस के डेनिल मेदवेदेव को 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

     

पुरुष डबल्‍स के फाइनल में आज ब्रिटेन के हेनरी पैटन और फिनलैंड के हैरी हैलियोवारा का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मैक्‍स परसैल और जॉर्डन थॉम्प्सन से होगा। महिला डबल्‍स फाइनल में आज शाम कनाडा की गै‍बरिला दाबोस्‍की और न्यूजीलैंड की एरीन रॉतलिफ का सामना चेक गणराज्‍य की कतरीना सिनियाकोवा और अमरीका की टेलर टाउनसैंड से होगा।

 

मिक्स डबल्‍स फाइनल में कल पोलैंड के जॉन जेलेंस्की और ताइवान की सू-वेई-सीह का सामना मैक्सिको के सेंटियागो गोंजालेज और गुलियाना आल्‍मॉस से होगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला