विंबलडन टेनिस : आज महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में चेक गणराज्‍य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा से होगा कजाख्स्तान की एलेना रायबाकिना का मुकाबला  

 
 
 
विंबलडन टेनिस में, कजाख्स्तान की एलेना रायबाकिना आज शाम महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में चेक गणराज्‍य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा से खेलेंगी। चौथी वरीयता प्राप्त रायबाकिना यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 6-3, 6-2 से हराकर अंतिम-चार में पहुंचीं। क्रेजिसिकोवा, लातविया की जेलेना ओस्टापेंको को 6-4, 7-6 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची। एक अन्य सेमीफाइनल में इटली की जैस्मिन पाओलिनी का मुकाबला क्रोएशिया की डोना वेकिक से होगा, जो अपने पहले मुख्य टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेलेंगी।
   

 
 
पुरुष डबल्‍स में, शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस की जोड़ी ऑस्ट्रिया के मैक्स परसेल और जॉर्डन थॉम्पसन की जोड़ी से मुकाबला करेगी। इससे पहले, नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 13वीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे, उन्‍हें ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर ने चोट लगने के कारण वाक ओवर दिया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला