August 15, 2024 8:34 PM

printer

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में हिंसा के लिए भाजपा और वाम दलों  को जिम्मेदार ठहराया

  

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में कल रात हुई हिंसा के लिए भाजपा और वाम दलों  को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने आज कोलकाता में एक समारोह से अलग संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अपराधी छात्र आन्दोलन से जुडे हुए नहीं हैं बल्कि वे बाहरी हैं।

इससे पहले आज राज्‍यपाल डॉक्‍टर सी वी आनन्‍द बोस मेडिकल कॉलेज गये और कहा कि वे प्रदर्शनकारियों के साथ खडे हैं और उन्‍हें न्‍याय मिलेगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला