फ्रांस की संसद के लिए दूसरे और अंतिम दौर का चुनाव कल पुदुचेरी में भी हुआ। इसमें पुदुचेरी में रह रहे फ्रांसीसी नागरिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फ्रांस के वाणिज्य दूतावास ने केन्द्रशासित प्रदेश में दो मतदान केंद्र स्थापित किए। पहला मतदान केन्द्र दूतावास में और दूसरा फ्रेंच इंस्टीट्यूट में स्थापित किया गया। चुनाव परिणाम आधिकारिक तौर पर आज घोषित किए जाएंगे।
Site Admin | July 8, 2024 12:27 PM | France Elections | Puducherry
फ्रांस के संसदीय चुनावों के लिए पुदुचेरी में भी हुआ मतदान