उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज गुजरात में अहमदाबाद और गांधीनगर जाएंगे। उपराष्ट्रपति गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगे। श्री धनखड़ अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय में धर्म धम्म अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी भाग लेंगे। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
Site Admin | August 23, 2024 7:29 AM
आज गुजरात में अहमदाबाद और गांधीनगर जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़