उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल से दो दिन के केरल दौरे पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति सुबह तिरुवनंतपुरम में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के स्नातक समारोह में शामिल होंगे। समारोह में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ और प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉक्टर उन्नीकृष्णन भी शामिल होंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति कोल्लम के लिए रवाना होंगे। वे रविवार को दिल्ली लौटेंगे।
Site Admin | July 5, 2024 8:21 PM | केरल-उपराष्ट्रपति दौरा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल से दो दिन के केरल दौरे पर