उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल तीन पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री धनखड़ ने कहा कि स्वप्निल कुसाले के समर्पण और दृढ़ता ने पूरे देश को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने भविष्य के प्रयासों में स्वप्निल कुसाले की निरंतर सफलता की कामना की।
Site Admin | August 1, 2024 5:59 PM | वीपी-स्वप्निल कुसाले
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के लिए स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है