उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया



उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

 
उपराष्‍ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि श्री सिंह ने विदेश मंत्री के तौर पर तथा अन्‍य पदों पर राष्‍ट्र की सेवा की। श्री धनखड़ ने कहा कि श्री नटवर सिंह एक अच्छे लेखक थे और उन्‍हें उनके योगदान के लिए याद रखा जाएगा।

 
श्री मोदी ने कहा कि श्री सिंह ने विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति में समृद्ध योगदान दिया। श्री सिंह को उनके विवेक और लेखन के लिए जाना जाता है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला