उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री धनखड़ ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह दिन आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश की शानदार उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि वैज्ञानिकों की बदौलत राष्ट्र ने महान उपलब्धियां हासिल की हैं। उपराष्ट्रपति ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनका नवाचार और विजन भारत को और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएगा और मानवता को प्रेरित करता रहेगा।
Site Admin | August 23, 2024 1:39 PM
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं