August 26, 2024 6:36 PM | UTTARAKHAND NEWS

printer

उत्तराखंड एसटीएफ ने दिल्ली से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से साइबर धोखाधड़ी के मास्टर माइंड समेत तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के सदस्य हैं। इनके संपर्क दुबई, चीन और पाकिस्तान से जुड़े हैं। आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों में कई लोगों के साथ ठगी की है। विदेशों में बैठे साइबर ठगों की मदद से बाइनेंस एप, ट्रस्ट वैलेट के माध्यम से यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी खातों में धनराशि का लेनदेन प्रकाश में आया है।

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला