September 4, 2024 8:36 AM

printer

उत्तर प्रदेश सरकार ने तराई क्षेत्र के जिलों में आदमखोर भेड़ियों को मारने के आदेश दिए

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के तराई क्षेत्र के जिलों में आदमखोर भेड़ियों को मारने के आदेश दिए हैं। पीलीभीत जिले में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना ने ये जानकारी दी। वन विभाग की टीमें ड्रोन कैमरों की मदद से छह में से चार भेड़ियों को पकड़ने में सफल रही हैं। बाकी दोनों भेड़ियों की तलाश में 20 से अधिक टीमें बहराइच-लखीमपुर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों के जंगलों में तलाशी अभियान चला रही हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला