अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन सैकड़ों प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करने का रास्ता निकालने के लिए नए प्रयास की घोषणा की है उन्होंने अमरीकी नागरिकों से विवाह किया है लेकिन उन्हें कानूनी तौर पर देश में रहने का अधिकार नहीं है। इस कार्रवाई से लगभग पांच लाख प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने से बचाया जा सकेगा। जो बाइडेन का यह कदम उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप की उस योजना के एकदम विपरीत है जिसके तहत बड़े पैमाने पर प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा जाना था। नई नीति से उन लोगों को देश में रहने की अनुमति मिल जाएगी, जो कम से कम 10 वर्ष से वहां हैं और किसी अमरीकी नागरिक से विवाह कर चुके हैं और उनके बच्चे भी हैं। ऐसे लोगों को देश छोड़े बगैर स्थाई निवास के लिए आवेदन करने की अनुमति मिलेगी।
Site Admin | June 19, 2024 8:52 AM | America | Citizenship | Joe Biden
अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लगभग पांच लाख प्रवासियों को नागरिकता देने के लिए नए प्रयास करने की घोषणा की
व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान श्री बाइडेन ने कहा कि यह आदेश इस वर्ष गर्मियों से लागू होगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इससे उन लोगों को कोई लाभ नहीं होगा जो हाल ही में इस देश में आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे उन लोगों की मदद होगी जो करों का भुगतान कर रहे हैं और हमारे देश के लिए तथा अपने परिवार के सदस्यों के लिए योगदान कर रहे हैं।