UP : प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये आज नाम वापस लेने का अंतिम दिन

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये आज नाम वापस लेने का अंतिम दिन था। अमरोहा में आज नाम वापसी के अंतिम दिन तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। गौतमबुद्धनगर में भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें  भारतीय जनता पार्टी से  डॉक्टर महेश शर्मा,  समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन से डॉक्टर महेंद्र नाग और बहुजन समाज पार्टी से  राजेंद्र सिंह सोलंकी मैदान में हैं।
दूसरे चरण में प्रदेश की 8 सीटों-अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 4 जून को होगी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला