केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कल की टिप्पणी को लेकर आलोचना की


केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कल की टिप्पणी को लेकर आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के भाषणों में सार और सच्चाई दोनों का अभाव है। उन्होंने कहा कि हालांकि श्री गांधी ने विपक्ष के नेता का बहुत महत्वपूर्ण पद संभाला है, लेकिन उनके भाषण सार्वजनिक रैलियों के समान हैं। श्री सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि श्री गांधी तथ्य पेश करने के बजाय सिर्फ आरोप ही लगाते हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला