केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की

 
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कल बेंगलुरु के अंतरिक्ष भवन में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की। इसरो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि श्री गोपी ने केरल में मुल्लापेरियार और इडुक्की बांधों से जुड़े बाढ़ जोखिम का विश्लेषण करने के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर चर्चा की। मंत्री ने इसरो वैज्ञानिकों के साथ केरल में इन दो बांधों से जुड़े बाढ़ परिदृश्य का मूल्यांकन करने की आवश्यकता पर अपनी चिंता व्यक्त की। श्री सोमनाथ ने संभावित बाढ़ जोखिमों की पहचान कर बाढ़ का आकलन करने के लिए संबंधित अंतरिक्ष आधारित जानकारी प्रदान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने मंत्री को अंतरिक्ष आधारित सहायता की भूमिका के बारे में जानकारी दी जिसे आपदा प्रबंधन के लिए बढ़ाया जा सकता है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला