सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने आज समाजवादी पार्टी सांसद आर के चौधरी द्वारा सेंगोल पर की गयी टिप्पणी की आलोचना की। डॉ. मुरूगन ने नई दिल्ली में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि सेंगोल सभी के लिए न्याय का प्रतीक है। यह समान और निष्पक्ष सरकार को दर्शाता है। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता सेंगोल का सम्मान नहीं करते और उनका रवैया निंदनीय है। इससे पहले समाजवादी पार्टी सांसद आर के चौधरी ने संसद में सेंगोल रखने पर सवाल उठाया था।
Site Admin | June 27, 2024 7:59 PM | LMurugan SP Sengol | Union Minister
केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने सपा सांसद आर के चौधरी द्वारा सेंगोल पर की गई टिप्पणी की आलोचना की