केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना सरकार से सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की

 

केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना सरकार से सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड में पिछली बीआरएस सरकार द्वारा की गयी कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है। कल शाम मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस सरकार और इसके प्रमुख के. चन्‍द्रशेखर राव के परिवार ने सिंगरेनी कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया। 

 

श्री रेड्डी ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार को सिंगरेनी में लूट और धांधली की जांच के आदेश देने चाहिए। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि सिंगरेनी का निजीकरण नहीं किया जाएगा। सिंगरेनी में 51 प्रतिशत राज्‍य की और 49 प्रतिशत केन्‍द्र की हिस्‍सेदारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला