नवी मुंबई के बेलापुर में इमारत गिरने से दो लोगों की मौत

 

नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन कर्मियों ने मलबे से दो लोगों को बचाकर अस्‍पताल में भर्ती कराया है। इमारत में रहने वाले चालीस अन्‍य सुरक्षित हैं। मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति का जायजा लिया और नगर निगम आयुक्‍त को प्रभावित लोगों को सभी आवश्‍यक सुविधायें देने का निर्देश दिया है।

 

कोल्‍हापुर में पंचगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इलाके में वर्षा के कारण पानी का स्‍तर बढने की आशंका है। पांच हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया गया है। मुख्‍यमंत्री ने जिला आयुक्‍त को प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्‍ध कराने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रशासन को अलमाटी बांध से पानी छोडे जाने के संबंध में कर्नाटक सरकार से समन्‍वय करना चाहिए।

 

इस बीच, मौसम विभाग ने मुबंई के अलग-अलग स्‍थानों पर तेज वर्षा के कारण येलो अलर्ट जारी किया है जबकि रायगढ, रत्‍नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, चंद्रपुर और गोंडिया के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला