जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव पर डा. मुखर्जी स्मृति पार्क, दिल्ली गेट में श्रद्धांजलि

 

  

दिल्ली भाजपा ने आज जनसंघ के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव के अवसर पर डा. मुखर्जी स्मृति पार्क, दिल्ली गेट में श्रद्धांजलि दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रमुख वक्‍ता थे।

 

श्री शिव प्रकाश और श्री सचदेवा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और पौधारोपण किया।

 

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने डा. मुखर्जी के जीवन परिचय पर आधारित मुख्य सम्बोधन रखा और कहा कि उनका जीवन राष्ट्र एवं समाज को समर्पित एक आदर्श जीवन था। उन्होंने कहा कि स्थापित देश के उत्थान के लिए उद्योग नीति क्या हो, इसके लिए उन्होंने उद्योग मंत्री रहते हुए काम किया। शिव प्रकाश ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए स्वतंत्रता के बाद पहला बलिदानी पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। उनका योगदान सिर्फ कश्मीर के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षा क्षेत्र में भी रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके सपने को साकार करते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाया और वहां विकास की धारा बह रही है।

 

कार्यक्रम में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत एवं बाँसुरी स्वराज, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, विधायक विजेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, मोहन सिंह बिष्ट और अनिल बाजपेयी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह सहित अनेक प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी सम्मलित हुए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला