सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत का आज आखिरी दिन

 

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत का आज आखिरी दिन है। इसका उद्देश्य नागरिकों को यथासंभव सरल और त्वरित न्याय प्रदान करना है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह पहल की है। लोक अदालतें सुलभ और कुशल न्याय प्रदान करती हैं, जो त्वरित और किफायती होती हैं।       

 

समारोह को संबोधित करते हुए कानून और न्‍याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इस लोक अदालत में एक हजार से अधिक मामलों का निपटान किया गया। उन्‍होंने कहा कि लोक अदालत में दीवानी, भू-अधिग्रहण और वैवाहिक मामलों का समाधान किया गया। श्री मेघवाल ने कहा कि मध्‍यस्‍थता के माध्‍यम से समाधान करना भारतीय संस्‍कृति की परम्‍परा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला