July 4, 2024 8:06 PM

printer

गहरे समुद्र के अभियान में 2025 तक तीन भारतीयों को भेजा जाएगा : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि 2025 तक विश्व, अंतरिक्ष और गहरे समुद्र में पहले भारतीय के पहुंचने का साक्षी बनेगा। उन्होंने कहा कि चार अंतरिक्ष यात्रियों में तीन ग्रुप कप्तान और एक विंग कमांडर को भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन, गगनयान के लिए चुना गया है। अंतरिक्ष और समुद्र के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर डॉक्टर सिंह ने कहा कि भारत के गहरे समुद्र के अभियान में 2025 तक तीन भारतीयों को भेजा जाएगा।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला