राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अनेक भागों में आज सुबह से ही मध्यम से तेज वर्षा हो रही है। इससे गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत मिली है। दिल्ली में हो रही वर्षा से राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में जलभराव होने के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बादल छाए रहने और वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Site Admin | August 20, 2024 12:07 PM
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते गर्मी और उमस से मिली राहत