बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती प्रवाह के कारण ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज गजपति, रायगडा, नवरंगपुर, कालाहंडी, बलंगीर, नौपाडा, मलकानगिरी और कोरापुट जिलों में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। कल खोरदा, कटक, बलंगीर, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, कालाहांडी, कंधमाल, नुआपाड़ा और बारगढ़ में भारी वर्षा हुई। बारगढ़ और बलंगीर जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने से कम से कम पांच लोगों की मृत्यु हुई है।
Site Admin | June 27, 2024 10:23 AM | Odisha | Rain
ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना