बिहार से होकर गुजरने वाली विभिन्न नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर पटना के गाँधीघाट में खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। भागलपुर जिले के कहलगांव में गंगा नदी का जलस्तर लाल निशान से 83 सेंटीमीटर ऊपर था। खगड़िया में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 73 सेंटीमीटर ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, खगड़िया के बलतारा में कोसी नदी का जलस्तर लाल निशान से 122 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 102 सेंटीमीटर ऊपर था। इधर, कटिहार जिले के कुर्सेला में कोसी नदी का जलस्तर लाल निशान से 93 सेंटीमीटर ऊपर रिकॉर्ड किया गया।
Site Admin | August 20, 2024 1:13 PM
बिहार से होकर गुजरने वाली विभिन्न नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी