ओडिशा के पुरी में भगवान श्री जगन्नाथ के खजाने रत्न भंडार के दरवाजे खोलने की प्रक्रिया शुरू

ओडिशा के पुरी में भगवान श्री जगन्नाथ के खजाने रत्न भंडार के दरवाजे खोलने की प्रक्रिया आज दोपहर 1:28 बजे शुरू हो गई है। एक विशेष दल रत्‍न भंडार के अंदर के दरवाजों को खोलने का प्रयास कर रहा है। पिछली बार रत्न भंडार 1985 में खोला गया था और इसके आभूषणों और अन्य कीमती वस्‍तुओं की सूची आखिरी बार 1978 में बनाई गई थी। रत्न भंडार के अंदर आभूषणों और कीमती वस्‍‍तुओं की सूची बनाने की सभी तैयारियां चल रही हैं। 12वीं सदी के श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष में हीरे, सोने और कीमती रत्नों सहित दुर्लभ आभूषणों का संग्रह है। सदियों से भक्तों और राजाओं द्वारा भगवान जगन्नाथ को दान किए गए इन खजानों को संरक्षित और सूचीबद्ध किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला