मौसम विभाग ने आज और कल झारखंड के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान धनबाद जिले में 100 मिली मीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, रांची में 16.8 मिली मीटर बारिश हुई है।
Site Admin | August 20, 2024 11:15 AM
मौसम विभाग ने झारखंड के 9 जिलों में आज और कल भारी बारिश की संभावना जताई