श्रम मंत्रालय ने रोजगार सृजन के लिए पिछले सौ दिनों में कई प्रयास कियेः मनसुख मांडविया

श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने आज कहा कि उनके मंत्रालय ने रोजगार सृजन के लिए पिछले सौ दिनों में कई प्रयास किये हैं। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि पिछले 100 दिनों में केंद्र द्वारा नौ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे 11 करोड़ मानव दिवसों के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।

 

उन्होंने कहा कि सरकार का सारा प्रयास रोजगार सृजन के माध्यम से विकास पर है। श्री मांडविया ने कहा कि सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि पेंशनभोगियों को केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली के तहत पहली जनवरी 2025 से  निकटतम बैंक से पेंशन प्राप्त करने की सुविधा मिल जाएगी।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला