ओडिशा में पुरी के भगवान जगन्‍नाथ मंदिर का रत्‍न-भंडार आज खोला जाएगा

 

ओडिशा में पुरी के भगवान जगन्‍नाथ मंदिर का रत्‍न-भंडार आज खोला जाएगा। प्रदेश के कानून मंत्री पृथ्‍वीराज हरिचन्‍दन ने कल इसकी घोषणा की थी। रत्‍न-भंडार खोलने के लिए मंदिर के मुख्‍य प्रशासक के नेतृत्‍व में एक विशेष टीम बनाई गई है। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण के अधिकारी भी शामिल हैं।

 

रत्‍न भंडार को मजिस्‍ट्रेट की उपस्थिति में खोला जाएगा। भंडार में मौजूद सामग्री की सूची रिजर्व बैंक के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में तैयार की जाएगी। ओडिशा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विश्वनाथ रथ को इस संबंध में रिपोर्ट देने को कहा गया है कि रत्न-भंडार का ढांचा मज़बूत है या नहीं।

 

यह रत्न-भंडार चालीस वर्ष से भी अधिक समय से बंद है। इसे देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सांप पकड़ने वालों, डॉक्टरों तथा आपदा प्रबंधन कर्मियों को तैयार रखा गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला