18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए वरिष्ठ भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा का सत्र गुरुवार से शुरू होगा। संसद सत्र अगले महीने की तीन तारीख को समाप्त होगा।
Site Admin | June 24, 2024 9:03 AM | Lok Sabha Session | parliament
आज से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, नवनिर्वाचित सदस्यों का होगा शपथ ग्रहण