पेरिस ओलिम्पिक फाइनल में अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर 16 अगस्‍त को सुनाया जाएगा फैसला

 

पेरिस ओलिम्पिक फाइनल में अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर खेलों की मध्‍यस्‍थता अदालत, सी.ए.एस. के अनौपचारिक संभाग ने एक बार फिर अपना फैसला टाल दिया है। अब 16 अगस्‍त को भारतीय समयानुसार रात साढे नौ बजे इस मामले में फैसला सुनाया जाएगा। इससे पहले सी.ए.एस. का फैसला कल रात को घोषित किया जाना था।

भारत की महिला कुश्‍ती खिलाडी विनेश फोगाट को पेरिस ओलिंपिक खेलों में अयोग्‍य करार दे दिया गया था क्‍योंकि स्‍वर्ण पदक के लिए खेलने से पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। फोगाट ने सी.ए.एस. में अपनी अयोग्‍यता के खिलाफ याचिका दायर कर उन्‍हें साझा रजत पदक दिये जाने का अनुरोध किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला