देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर छह सौ सत्तर अरब डॉलर से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

 

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर छह सौ सत्तर अरब डॉलर से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह बढ़त लगातार तीसरे सप्‍ताह जारी रही। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार भंडार में 4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। पिछले दो सप्‍ताह में, विदेशी मुद्रा भंडार संचयी रूप से चौदह अरब नब्‍बे करोड़ डॉलर बढ़ गया। वर्ष 2023-24 के दौरान भारत का चालू खाता घाटा घटकर 23.2 बिलियन डॉलर यानी सकल घरेलू उत्‍पाद का 7 प्रतिशत हो गया। कम व्यापारिक व्यापार घाटे के कारण वर्ष 2022-23 के दौरान यह सड़सठ अरब डॉलर था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला