राजस्थान विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया

राजस्थान विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया। राज्य की उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री सुश्री दीया कुमारी ने सदन में बजट पेश किया। बजट भाषण में उन्होंने अगले पांच साल में सरकारी विभागों में चार लाख भर्तियों की घोषणा की। दीया कुमारी ने इस साल चिकित्सा और पुलिस समेत विभिन्न सरकारी विभागों में एक लाख भर्तियां करने का प्रस्ताव किया। वित्त मंत्री ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई प्रस्ताव पेश किए, जिनमें मिशन हरियालो राजस्थान का संचालन और अगले साल से अलग से ग्रीन बजट पेश करने की घोषणा भी शामिल है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बजट को समावेशी बताया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बजट को दिशाहीन बताया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला