तेलंगाना: रंगा रेड्डी जिले के शादनगर में ग्लास फैक्ट्री में गैस कंप्रेसर फटने से पांच लोगों की मौत 

तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले के शादनगर में कल शाम एक ग्लास फैक्ट्री में गैस कंप्रेसर फटने से पांच लोग मारे गये और 14 अन्य घायल हो गए। घायल श्रमिकों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया है और संबंधित विभाग को राहत कार्य चलाने के लिए समन्वित तरीके से मिलकर काम करने का निर्देश दिया है। 

    

घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए, भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने राज्य सरकार से अपील की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत सभी औद्योगिक क्षेत्रों में गहन सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन योजनाओं की समीक्षा की जाए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला