सरकार अगले पांच वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में लगभग 50 लाख नौकरियां प्रदान करने का लक्ष्य रख रही है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा, वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में लगभग 25 लाख लोग कार्यरत हैं और केंद्र सरकार की मंशा इसे दोगुना करने की है। सूत्रों ने कहा कि भारत के इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र की मात्रा अगले पांच वर्षों में दोगुनी होने की संभावना है, जो वर्तमान में लगभग 130 बिलियन डॉलर है। केंद्र सरकार देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ एक इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है।
Site Admin | June 15, 2024 8:34 PM | इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण
अगले पांच वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में लगभग 50 लाख नौकरियां प्रदान करने का लक्ष्य