July 21, 2024 2:15 PM

स्विस ओपन टेनिस के फाइनल में युकी भांबरी और अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी का मुकाबला फ्रांस की फैब्रिस मार्टिन और उगो हम्बर्ट की जोड़ी से

      स्विस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष डबल्‍स के फाइनल में भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी का मुकाबला आज फ्रांस की फैब्रिस मार्टिन और उगो हम्बर्ट की जोड़ी से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इससे पहले भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में नीदरलैंड की रॉबिन हासे और सैंडर अरेंड्स की जोड़ी को 6-3, 7-6, 7-4 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मार्टिन और हम्बर्ट की जोड़ी ने जर्मनी की आंद्रे बेगेमैन और विक्टर व्लाद कॉर्निया की जोड़ी को 7-6, 6-3 से ...

June 25, 2024 8:49 AM

टेनिस: भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी एटीपी मैलोर्का चैंपियनशिप-2024 के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंची

टेनिस में भारत के युकी भांबरी और उनके साथी फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी, स्पेन के मैलोर्का में एटीपी मैलोर्का चैंपियनशिप-2024 के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। प्री-क्‍वार्टर फाइनल में भांबरी और ओलिवेटी ने एन. श्रीराम बालाजी और यूके के ल्यूक जॉनसन की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया। भांबरी-ओलिवेटी की जोड़ी का अगला मुकाबला कल अमेरिका के जैक्सन विथ्रो और नथानिएल लैमन्स की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।     मलोरका चैंपियनशिप एक पुरुष टेनिस प्रतियोगिता है जो ग्रास कोर्ट के मैदान पर खेला...

June 13, 2024 11:25 AM

भारत के युकी भांबरी और उनके जोड़ीदार फ्रांस के अल्‍बानो ओलिवेटी स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के युकी भांबरी और उनके जोड़ीदार फ्रांस के अल्‍बानो ओलिवेटी स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। इस जोड़ी ने फ्रांस के थियो एरीबेज और सादियो डॉम्बिया की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया।   अब युकी भांबरी और अल्‍बानो ओलिवेटी का मुकाबला बेन्यामिन हसन और डेनियल मासूर तथा जूलियन कैश और रॉबर्ट गैलोवे के बीच मैच की विजेता जोड़ी से होगा।

June 11, 2024 8:30 AM

टेनिस: स्टटगार्ट ओपन टूर्नामेंट में आज युकी भांबरी और अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी का मुकाबला माइकल वीनस और नील स्कूपस्की से होगा

टेनिस में भारत के युकी भांबरी और उनके जोड़ीदार फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी आज जर्मनी में स्टटगार्ट ओपन टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पुरुष डबल्स प्री-क्वार्टर में भांबरी और ओलिवेटी का मुकाबला न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और ब्रिटेन के नील स्कूपस्की की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।   भारतीय-फ्रांसीसी जोड़ी इससे पहले लंदन में सॉर्बिटन ट्रॉफी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थी, जहां उन्हें कोलंबिया के निकोलस बैरिएंटोस और इक्वाडोर के डिएगो हिडाल्गो के खिलाफ सीधे सेटों मे...