August 14, 2024 12:55 PM

यमन में भारत के नवनियुक्त अनिवासी राजदूत डॉ. सुहेल अजाज खान ने यमन के विदेश मंत्री डॉ. शाया मोहसिन से की भेंट

  यमन में भारत के नवनियुक्त अनिवासी राजदूत डॉ. सुहेल अजाज खान ने कल शाम यमन के विदेश और प्रवासी कार्य मंत्री डॉ. शाया मोहसिन से भेंट की। डॉ. सुहेल ने इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री जिंदानी के साथ भारत-यमन संबंधों तथा आपसी हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा की। डॉ. खान वर्तमान में सऊदी अरब में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं और वे अपनी नई भूमिका में सऊदी अरब के रियाद में रहते हुए यमन में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व करेंगे।     सना में कार्यरत रहा भारतीय दूतावास यमन में राजनीतिक और सुरक्षा चुनौतियो...

July 27, 2024 1:00 PM

अमरीका-ब्रिटेन गठबंधन ने कल यमन के होदेइदाह इलाके में चार हवाई हमले किए

  यमन में, अमरीका ब्रिटेन गठबंधन ने कल होदेइदाह प्रांत पर चार हवाई हमले किए। हौथी संचालित अल-मसीरा टीवी ने बताया कि यह हमले प्रांत के उत्तर-पश्चिम में लाल सागर के तटीय जिले अल्लुहया में हुए। अमरीका ब्रिटेन गठबंधन ने अभी तक हवाई हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हौथी टेलीविजन के हवाले से शि‍न्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि ये हमले गठबंधन द्वारा लाल सागर में यमन के द्वीप कामरान को निशाना बनाकर किए गए चार अन्य हमलों के तुरंत बाद हुए। सशस्त्र हौथी समुदाय ने उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर कब्ज़ा क...

June 12, 2024 7:14 AM

यमन के समुद्री तट के निकट एक नौका के डूब जाने से 49 प्रवासियों की मौत, 140 लापता

यमन के समुद्री तट के निकट एक नौका के डूब जाने से 49 प्रवासी मारे गए और 140 लापता हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन के अनुसार रविवार सुबह सोमालिया के बंदरगाह शहर बोस्‍सावो से रवाना होने वाली यह नौका यमन के शबवा प्रांत के निकट समुद्र में डूबी। इसमें 90 महिलाओं सहित 260 लोग सवार थे। हार्न ऑफ अफ्रीका से यमन जाने वाले प्रवासियों के इस मार्ग पर यह अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक है। अफ्रीका के 8 देशों - जिबूती, इरीट्रिया, इथियोपिया, केन्या, सोमालिया, सूडान, दक्षिण सूडान और युगांडा को हार्न ऑफ अ...