August 21, 2024 8:26 AM

भारत के रौनक दहिया ने जॉर्डन के अम्मान में चल रही अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

कुश्ती में, भारत के रौनक दहिया ने जॉर्डन के अम्मान में चल रही अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन 110 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। मौजूदा विश्व नंबर 2, रौनक ने कांस्य पदक मुकाबले में तुर्किये के एमुरुल्लाह कैपकन को 6-1 से हराया। इससे पहले, रौनक हंगरी के ज़ोल्टन कज़ाको से सेमीफाइनल मुकाबला 0-2 से हार गए थे।

August 7, 2024 12:13 PM

पेरिस ओलंपिक-2024: भारत को कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद, विनेश फोगाट का फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला आज

  विनेश फोगाट पेरिस में क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन लोपेज को 5-0 से हराकर ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। सेमीफाइनल में इस जीत के बाद अब उनका रजत पदक पक्का हो गया है। भारतीय महिला कुश्ती में आज सर्वाधिक महत्वपूर्ण दिन है।  आज विनेश फोगाट ओलंपिक खेलों में देश के लिए पहला ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल करने की उम्मीद के साथ 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। आज रात 9 बजकर 45 मिनट पर विनेश का मुकाबला अमरीका की सारा एन होल्डर ब्रांड से होगा।...

July 2, 2024 10:10 AM

अंडर-23 एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रहा भारत

    भारत 23 वर्ष से कम उम्र के पहलवानों की एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रहा। जॉर्डन के अम्‍मान में भारत के युवा पहलवानों ने फ्री स्‍टाइल कुश्‍ती में चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते। अभिमन्यु ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में, जोंटी कुमार ने 92 किलोग्राम भारवर्ग में, साहिल जगलान ने 97 किलोग्राम भारवर्ग और अनिरुद्ध कुमार ने 125 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते। रोहित ने 65 किलो और जयदीप ने 74 किलो वर्ग में रजत पदक जीते। शुभम ने 57 किलो और अमित ने 79 किलो वर्ग में...

June 25, 2024 8:59 AM

भारत ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते

भारत ने जॉर्डन के अम्मान में खेली जा रही अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान का शानदार समापन किया। भारत के युवा दल ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते।   भारत के लिए चारों स्वर्ण पदक महिला पहलवानों ने जीते हैं। 46 किलोग्राम वर्ग में दीपांशी, 53 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान, 61 किलोग्राम वर्ग में रजनीता और 69 किलोग्राम वर्ग में मानसी लाठेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्‍वर्ण पदक हासिल किए। वहीं राजा बाला ने 40 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।   पुरुषों में समर...